मकर संक्रांति हर साल 14 या 15 जनवरी को ही क्यों?
इकॉनामिक टाइम्स ने पहले पन्ने पर दीपिका पादुकोण से संबंधित एक ख़बर को प्रमुखता से जगह दी है. इस ख़बर के मुताबि क़ जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में घायल छात्र नेता से मिलने जाने के बाद दीपिका पादुकोण को लेकर प्रमुख ब्रैंड अब सेफ़ गेम खेल रहे हैं. कुछ ब्रैंड्स ने थोड़े समय के लिए दीपिका पादुकोण से जुड़े अपने विज्ञापनों की विज़िबिलिटी कम करने का फ़ैसला लिया है. माना जा रहा है कि ब्रैंड्स किसी भी विवाद से बचने की कोशिश करते हैं और यह फ़ैसला उसी तर्ज़ पर लिया जा रहा है. दीपिका पादुकोण मौजूदा समय में 23 ब्रैंड्स का विज्ञापन कर रही हैं. हालांकि किसी ब्रैंड ने उन्हें विज्ञापन से फ़िलहाल हटाया नहीं है. दीपिका बॉलीवुड की सबसे महंगी स्टार मानी जाती हैं और एक विज्ञापन के लिए अमूमन आठ करोड़ रूपया लेती हैं. दीपिका सात जनवरी को जेएनयू गई थीं और विश्वविद्यालय छात्रसंघ की अ ध्यक्ष आइशी घोष से मिली थीं और घायल छात्रों के साथ अपना समर्थन जताया था. इसके बाद उनकी फ़िल्म छपाक प्रदर्शित हुई है. रविवार तक इस फ़िल्म के 20 करोड़ कले क्शन का अनुमान है, इस फ...