थाईलैंड : राजा ने शाही सहयोगी को दी 'बेवफ़ाई' की सज़ा
थाईलैंड के राजा महा वाचिरालोंगकोंन ने अपनी आधिकारिक सहयोगी के ओहदे और शाही पदनाम वापस ले लिए हैं. इसके पीछे उनके 'दुर्व्यवहार और सम्राट के साथ बेवफ़ाई' को अहम वजह बताया गया है. इस बारे में आधिकारि क घोषणा की गई जिसमें बताया गया कि सिनीनात वोंग वचिरापाक 'महात्वाकांक्षी' थीं और उन्होंने ख़ुद को 'रानी के ओहदे के समकक्ष पदोन्नत करने की कोशिश की'. बयान में कहा गया है कि 'सम्राट की सहयोगी के बर्ताव को अपमानजनक माना गया'. उनकी नियुक्ति जुलाई में हुई थी. इसके सिर्फ दो महीने पहले थाईलैंड के राजा ने रानी सुतिदा से शादी की थी. सुतिदा उनकी चौथी पत्नी हैं. रानी सुतिदा 41 बरस की हैं. वो थाईलैंड के राजा महा वाचिरालोंगकोन की बॉडीगार्ड यूनिट की उप प्रमुख रही हैं. वो फ्लाइट अटेंडेंट भी रह चुकी हैं और बरसों से सार्वजनिक जगहों पर राजा के साथ दिखाई देती रही हैं. सिनीनात मेजर जनरल रह चु की हैं. वो एक प्रशिक्षित पायलट और नर्स हैं. वो बॉडीगार्ड भी रही हैं. बीती करीब एक शताब्दी के दौरान 'रॉयल नोबल कन्सॉर्ट' का पदनाम हासिल करने वाली वो पहली शख्सियत थीं. सिनी...